सोमवार, 20 फ़रवरी 2017
कक्षा 12वीं रसायन शास्त्र के प्रेक्टिकल के संबंध में
मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017
कक्षा बारहवीं एवम् दशमी की बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के संबंध में
कक्षा 10वीं एवं 12वीं केवल और बहनों को सूचित किया जाता है कि आपके बोर्ड की प्रेक्टिस परीक्षा प्रारंभ हो चुकी हैं जिसके तहत दिनांक 15 फरवरी 2017 बुधवार समय प्रातः 8:00 बजे से आपके कक्षा 12वीं जीव विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा रहेगी और दिनांक 16 फरवरी 2017 दिन गुरुवार समय प्रातः 10:30 बजे कक्षा दसवीं विज्ञान की प्रैक्टिकल परीक्षा रहेगी अतः सभी भैया बहन प्रैक्टिकल परीक्षा की पूर्ण तैयारी कर एवं विद्यालय का पूर्ण शुल्क जमा कर प्रवेश पत्र प्राप्त करें परीक्षा में सम्मिलित
होवे।
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
सरस्वती विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में 09फरवरी 2017 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया ।जिसमे विद्यालय के प्रचार्य श्री लक्ष्मीनारायण जी पँवार द्वारा भैया बहिनो को कृमि रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस बीमारी से हमारे पेट में कई प्रकार की बीमारिया होती हे ।जिससे मुक्ति का यह एक सरल उपाय हे ।इसके पश्चात सभी भैया बहिनो को गोलिया खिलाकर इस बीमारी से बचने के फायदे बताये।
तेजस्विनी चयन परीक्षा
शनिवार, 4 फ़रवरी 2017
10thएवम् 12 th भैया बहिन के लिए सुचना
सभी 10th एवम् 12th में अध्ययन कर रहे भैया/बहिन को सूचित किया जाता हे की सत्र2016-17 के बोर्ड के प्रवेश पत्र दिनाँक 10/02/2017 से वितरण होंगे।अतः अपनी पूर्ण शुल्क जमा कर प्राप्त करे।और साथ ही आपकी प्रेक्टिकल की परीक्षा किसी भी समय हो सकती हे कृपया विद्यालय के सतत संपर्क में रहे।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
श्री लक्ष्मी नारायण पँवार प्राचार्य9893908352
श्री कमल सिंह चौहान कार्यालय प्रमुख 9589331114
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे
श्री लक्ष्मी नारायण पँवार प्राचार्य9893908352
श्री कमल सिंह चौहान कार्यालय प्रमुख 9589331114
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017
बसन्त पंचमी 2017
माँ सरस्वती पूजा एवं समर्पण दिवस मनाया
वीर सावरकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में आज दिनांक 1 फरवरी 2017 को मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में श्री बंकट जी महेश्वरी समिति सदस्य वीर सावरकर शिक्षा समिति जीरापुर एवं विशेष अतिथि के रुप में श्री बिरम सिंह जी चौहान रिटायर्ड जिला सांख्यिकी विभाग के आतिथ्य में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण जी पंवार द्वारा समर्पण के बारे में बताया कि यहां राशि हमारे अभावग्रस्त क्षेत्र में निवास करने वाले भैया बहनों के शिक्षा के लिए जाती हैं। जिनसे उनका धर्मांतरण होने से बचा जा सकता है। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा भैया बहनों को समर्पण के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही समर्पण कर भैया बहनों को भी समर्पण करने की प्रेरणा दी ।इसके पश्चात सभी आचार्य परिवार द्वारा एवं सभी भैया बहनों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर समर्पण राशि भेंट की गई ।कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद शर्मा द्वारा किया गया ।आभार कार्यालय प्रमुख श्री कमल सिंह चौहान द्वारा माना। गया कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य श्री लक्ष्मीनारायण पँवार सहित समस्त आचार्य/दीदी उपस्थित रहे

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
30 जनवरी 2020 दिन गुरुवार को विद्यालय मे विद्या आरंभ संस्कार व वसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे वेद पुराणो की पुजा व हवन का कार्...
-
माँ सरस्वती पूजा एवं समर्पण दिवस मनाया वीर सावरकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में आ...
-
दिनाँक 08/02/2017 को सरस्वती विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जीरापुर में कक्षा अष्टम् की बहिनो की तेजस्वनी चयन परीक्षा आयोजित की गई ...